हम जो भी जाँच करते हैं
The complete list, straight from our own catalogue. Search it or filter it — 267 studies across seven services, all under one roof in Bajajnagar.
बिलकुल नया ३टी स्कैनर, बजाजनगर और वालूज में पहला
मस्तिष्क
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरचुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करके मस्तिष्क की विस्तृत जाँच — इसमें एक्स-रे किरणें बिलकुल नहीं होतीं। पक्षाघात, गाँठ, संक्रमण, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, और सिरदर्द, दौरे या कमज़ोरी का कारण पता चलता है।
कुछ ख़ास नहीं। सामान्य रूप से खाएँ-पिएँ और अपनी रोज़ की दवाएँ लें। सारी धातु उतार दें — गहने, घड़ी, हेयरपिन, सुनने की मशीन, बत्तीसी। पेसमेकर, कॉक्लियर इम्प्लांट, एन्यूरिज़्म क्लिप या शरीर में कोई धातु हो तो हमें बताएँ।
२० – २५ मिनट। स्थिर लेटे रहना पड़ता है। मशीन की आवाज़ तेज़ होती है, हम कान के बूच देते हैं।
उसी दिन। तातकालिक मामलों में २ घंटे के भीतर।
- MRI Brain — plain
- Brain + Angiography (MRA)
- Brain + Venography (MRV)
- MR Stroke protocol
- Brain epilepsy protocol
- Brain + Orbit
- MR Pituitary
- Functional imaging (fMRI)
- Tractography
- MR Spectroscopy
- MR Perfusion — tumour grading and recurrence
- SWI — microbleeds and diffuse axonal injury
रीढ़
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीररीढ़ की हड्डियाँ, उनके बीच की गद्दियाँ और स्पाइनल कॉर्ड — तीनों दिखती हैं। कमर या गर्दन का दर्द, साइटिका, सुन्नपन और हाथ-पैर की कमज़ोरी के लिए यही सामान्य जाँच है।
खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं। जेब ख़ाली करें, बेल्ट और धातु की चीज़ें उतारें। रीढ़ का ऑपरेशन हुआ हो या कोई इम्प्लांट हो तो बताएँ, और हो सके तो ऑपरेशन के काग़ज़ साथ लाएँ।
एक हिस्से के लिए १५ – २० मिनट। पूरी रीढ़ की स्क्रीनिंग में लगभग ३० मिनट।
उसी दिन।
- Cervical spine
- Thoracic spine
- Lumbo-sacral spine
- W.S.S — whole spine screening
सिर और गर्दन
इस समूह के बारे में▾
कान, जबड़े का जोड़, लार ग्रंथियाँ, मुँह और गला — सब इसमें आते हैं। सुनाई कम देना, कान बजना, चक्कर, जबड़े का दर्द और आवाज़, गर्दन की गाँठ, और सिर-गर्दन के कैंसर की स्टेजिंग के लिए।
साधी जाँच के लिए खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं। कान के बुंदे, नथ, चेन और निकालने वाली बत्तीसी उतार दें। जबड़े के जोड़ की जाँच मुँह खोलकर और बंद करके दोनों तरह होती है, इसलिए मुँह खोलने में दर्द हो तो बताएँ।
२० – ३० मिनट।
उसी दिन।
- Temporal bone
- Oral cavity + oropharynx
- Salivary gland tumours
- Other head & neck cancers
- MRI Temporomandibular joint (TMJ)
- MRI Orbit
- MRI Internal auditory canal / CP angle
- MR Sialography
छाती
इस समूह के बारे में▾
फेफड़ों के बीच की जगह, थाइमस, छाती की दीवार — और हृदय भी। कार्डियक एमआरआई बताती है कि हृदय की माँसपेशी कितनी अच्छी तरह पंप कर रही है और कहीं कोई हिस्सा ख़राब तो नहीं हुआ।
हृदय की जाँच के लिए ४ घंटे खाली पेट आएँ, अपनी ईसीजी और इको रिपोर्ट साथ लाएँ, और उस सुबह चाय, कॉफ़ी या कोई उत्तेजक चीज़ न लें। छाती की साधी एमआरआई के लिए कोई तैयारी नहीं चाहिए।
कार्डियक एमआरआई में ४० – ५० मिनट लगते हैं और बार-बार साँस रोकनी पड़ती है। छाती की साधी जाँच में २० मिनट।
हृदय की जाँच की रिपोर्ट उसी दिन, आपके हृदय रोग विशेषज्ञ से चर्चा करके।
- Mediastinum — thymus
- MR Chest
- Cardiac MRI — function, viability and myocarditis
- MR Thoracic outlet syndrome
स्तन
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरस्तन की सबसे संवेदनशील जाँच। पता चल चुके कैंसर की सीमा देखने, ज़्यादा ख़तरे वाली महिलाओं की स्क्रीनिंग, और मैमोग्राम व सोनोग्राफी से न सुलझे सवाल का जवाब पाने के लिए।
यदि माहवारी अब भी होती है तो चक्र के ७वें से १४वें दिन के बीच बुक कराएँ। कॉन्ट्रास्ट दिया जाता है, इसलिए ४ घंटे खाली पेट आएँ और हाल की क्रिएटिनिन रिपोर्ट लाएँ। पुराने सभी मैमोग्राम और सोनोग्राफी फ़िल्में साथ लाएँ। इस जाँच में आपको पेट के बल लेटना होता है।
३० – ४० मिनट।
उसी दिन, BI-RADS श्रेणी और आगे क्या करना है, साफ़ लिखकर।
- Breast MRI — diagnosis, staging and BI-RADS
पेट
इस समूह के बारे में▾
यकृत, अग्न्याशय, गुर्दे, आँतें और पित्तनलिकाएँ। एमआरसीपी बिना इंजेक्शन और बिना दूरबीन के पित्त व अग्न्याशय की नलिकाओं का नक़्शा बनाती है; एमआर एंटरोग्राफी क्रोन रोग में छोटी आँत दिखाती है।
जाँच से ४ से ६ घंटे पहले कुछ न खाएँ-पिएँ। पहले की सोनोग्राफी या सिटी फ़िल्में साथ लाएँ। एंटरोग्राफी के लिए जाँच से एक घंटा पहले एक ख़ास तरल पीना पड़ता है।
२० – ३० मिनट। कई बार साँस रोकनी पड़ेगी।
उसी दिन।
- Abdomen plain + contrast
- MRCP — cholangiopancreatography
- MR Prostate
- MR Rectum
- MR Fistulogram
- MR Defecogram
- MR Renal / IVP
- MR Enterography — small bowel and Crohn's
- MR Prostate — multiparametric, PI-RADS v2.1
ओटीपेट
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरगर्भाशय, अंडाशय, प्रोस्टेट और मलाशय। रसौली, एंडोमेट्रियोसिस, अंडाशय की गाँठ, बच्चेदानी या गर्भाशय-ग्रीवा के कैंसर की स्टेजिंग, और PI-RADS के अनुसार बताई जाने वाली मल्टीपैरामीट्रिक प्रोस्टेट एमआरआई के लिए।
४ घंटे खाली पेट आएँ और मूत्राशय थोड़ा भरा रखें। प्रोस्टेट की जाँच के लिए ३ दिन पहले से स्खलन से बचें और हाल में बायोप्सी हुई हो तो तारीख़ बताएँ — बायोप्सी के ६ सप्ताह बाद करना बेहतर रहता है।
प्रोस्टेट की जाँच में ३० – ४० मिनट, बाक़ी में २५ मिनट।
उसी दिन।
- Endometrial / cervical / ovarian malignancy protocol
- Any pelvic tumour or cyst
- Congenital uterine anomalies
हड्डी और माँसपेशी
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरजोड़, स्नायुबंध, कार्टिलेज, कंडराएँ और माँसपेशी। घुटने की गद्दी या क्रूशिएट लिगामेंट फटना, रोटेटर कफ़ का फटना, कूल्हे का इम्पिंजमेंट और बिना कारण जोड़ों के दर्द के लिए यही सामान्य जाँच है। कार्टिलेज मैपिंग शुरुआती घिसाव दिखा देती है, जो और किसी तरह नहीं दिखता।
खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं। बिना धातु के ढीले कपड़े पहनें। कोई प्लेट, स्क्रू, कील या जोड़ बदला हो तो बताएँ — ज़्यादातर सुरक्षित होते हैं, पर हमें पता होना चाहिए कि कौन सा और कहाँ।
एक जोड़ के लिए १५ – २० मिनट।
उसी दिन।
- Shoulder
- Elbow
- Wrist / finger
- Hip
- Knee
- Ankle
- Mid-forefoot
- Sacroiliac joint
- Cartilage T2 mapping
- Hip — FAI and labral protocol
पूरा शरीर
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरएक ही बैठक में सिर से जाँघ तक, बिना एक भी एक्स-रे के। पूरे कंकाल और अंगों में कैंसर के फैलाव की खोज के लिए, और मायलोमा में। होल-बॉडी डिफ़्यूज़न वे जमाव पकड़ लेती है जो बोन स्कैन से छूट सकते हैं।
४ घंटे खाली पेट आएँ। पहले की हर जाँच और रिपोर्ट साथ लाएँ — तुलना होने पर यह जाँच सबसे उपयोगी होती है। समय थोड़ा ज़्यादा रखें।
४५ – ६० मिनट।
उसी दिन।
- Whole body MRI
- Whole body MR Angiography
- Whole body diffusion (DWIBS) — myeloma and metastatic screening
तंत्रिका और प्लेक्सस
इस समूह के बारे में▾
एमआर न्यूरोग्राफी नसों को ख़ुद दिखाती है — कंधे का ब्रेकियल प्लेक्सस, लम्बोसैक्रल प्लेक्सस और बाहरी नसें। चोट के बाद कंधे या बाँह का दर्द, बिना कारण सुन्नपन, और नस की गाँठ के लिए। यह ३टी स्कैनर से ही संभव है।
खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं। नस की गति की जाँच (NCV) हुई हो तो रिपोर्ट लाएँ — उससे हमें पता चलता है कि किस नस पर ध्यान देना है।
३० – ४० मिनट।
उसी दिन।
- MR Neurography — peripheral nerve
- Brachial plexus
एंजियोग्राफी
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरबिना कैथेटर और बिना एक्स-रे के धमनियों और शिराओं का नक़्शा। मस्तिष्क और गर्दन की रक्तवाहिनियाँ, महाधमनी, पैरों की धमनियाँ, और थक्के के संदेह में हाथ-पैर या ओटीपेट की शिराएँ।
कुछ जाँचों में कॉन्ट्रास्ट इंजेक्शन लगता है — उनके लिए ४ घंटे खाली पेट आएँ और हाल की क्रिएटिनिन रिपोर्ट लाएँ। मस्तिष्क और गर्दन की एंजियोग्राफी में आमतौर पर इंजेक्शन की ज़रूरत ही नहीं होती।
२५ – ३५ मिनट।
उसी दिन।
- MR Aortogram and peripheral run-off
- MR Venography — limb and pelvic
गर्भ की एमआरआई
इस समूह के बारे में▾
गर्भ में पल रहे बच्चे की एमआरआई, तब की जाती है जब सोनोग्राफी में मस्तिष्क या रीढ़ में कुछ ऐसा दिखे जिसे और क़रीब से देखना हो। इसमें किसी भी तरह का विकिरण नहीं होता।
४ घंटे कुछ न खाएँ। रेफ़र करने वाले डॉक्टर की चिट्ठी और अपनी एनोमली स्कैन रिपोर्ट साथ लाएँ। २० सप्ताह के बाद कराना सबसे अच्छा रहता है।
२५ – ३० मिनट, पीठ के बल या करवट लेटकर।
उसी दिन, आपकी स्त्रीरोग विशेषज्ञ से सीधे चर्चा करके।
- Fetal MRI — brain and spine
- MR Placenta — accreta spectrum
बच्चे
इस समूह के बारे में▾
बच्चों के लिए बनाए गए तेज़ एमआरआई प्रोटोकॉल, ताकि ज़्यादातर जाँचें बिना बेहोश किए हो सकें। माता या पिता पूरे समय कमरे में साथ रहते हैं।
बच्चे का जाना-पहचाना खिलौना या कंबल साथ लाएँ। शिशु के लिए दूध पिलाने के तुरंत बाद का समय लें, ताकि बच्चा सोता रहे। बेहोश करने की सलाह दी गई हो तो पहले से बताएँ, ताकि हम ठीक से व्यवस्था कर सकें।
ज़्यादातर तेज़ प्रोटोकॉल में १० – २० मिनट।
उसी दिन।
सभी सादी, कॉन्ट्रास्ट और एंजियोग्राफी जाँचें
मस्तिष्क
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरसिर के अंदर देखने का सबसे तेज़ तरीक़ा। पक्षाघात, सिर की चोट या अचानक तेज़ सिरदर्द में यह जाँच ख़त्म होते ही ख़ून बहना, सूजन और हड्डी टूटना दिखा देती है।
साधी जाँच के लिए कुछ भी नहीं — किसी भी समय सीधे आ सकते हैं। कान के बुंदे, हेयरपिन और चश्मा उतार दें। कॉन्ट्रास्ट ज़रूरी हो तो ४ घंटे खाली पेट आएँ और हाल की क्रिएटिनिन रिपोर्ट लाएँ।
मशीन के अंदर एक मिनट से भी कम। कमरे में कुल मिलाकर लगभग १० मिनट।
आपातकाल में एक घंटे के भीतर, रात के किसी भी समय। सामान्य जाँचें उसी दिन।
- CT Brain plain
- CT Brain contrast / venography
सायनस और चेहरा
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरसायनस, चेहरे की हड्डियों, आँख के खाँचे और कान की हड्डी की बारीक स्लाइस। पुरानी बंद नाक और ऑपरेशन से पहले साइनसाइटिस, चेहरे की हड्डी टूटना, और कम सुनाई देना या कान बहने के लिए।
साधी जाँच के लिए कुछ नहीं। चश्मा, कान के बुंदे, नथ और निकालने वाली बत्तीसी उतार दें। अपने कान-नाक-गला सर्जन की चिट्ठी लाएँ — उससे पता चलता है कितनी बारीक स्लाइस लेनी है।
एक मिनट से भी कम।
उसी दिन, आमतौर पर २ घंटे के भीतर।
- CT PNS plain
- CT PNS contrast
- Face 3D (orbit / mandible / TMJ)
- HRCT Temporal bone / inner ear
- CT Orbit
छाती
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरफेफड़ों की बहुत बारीक स्लाइस में ली गई विस्तृत सिटी। पुरानी खाँसी, दम फूलना, फ़ाइब्रोसिस या टीबी का संदेह, और संक्रमण के बाद के असर के लिए। लंबे समय से धूम्रपान करने वालों के लिए कम मात्रा वाली स्क्रीनिंग भी उपलब्ध है।
कुछ नहीं। साधी एचआरसिटी में इंजेक्शन की ज़रूरत नहीं। धातु के बटन या चेन वाले कपड़े न पहनें, और गले की चेन उतार दें। गहरी साँस लेकर रोकने को कहा जाएगा।
मशीन के अंदर एक मिनट से कम; कमरे में कुल लगभग १० मिनट।
उसी दिन, आमतौर पर २ घंटे के भीतर।
- HRCT Thorax (chest)
- CT Thorax + contrast
- Low-dose lung cancer screening
गर्दन
इस समूह के बारे में▾
थायरॉइड, लार ग्रंथियाँ, गला और गर्दन की गाँठें। गर्दन की गाँठ, निगलने में तकलीफ़, गहरा फोड़ा, और सिर-गर्दन के कैंसर की स्टेजिंग के लिए।
आमतौर पर कॉन्ट्रास्ट ज़रूरी होता है, इसलिए ४ घंटे खाली पेट आएँ और हाल की क्रिएटिनिन रिपोर्ट लाएँ। चेन और निकालने वाली बत्तीसी उतार दें।
कमरे में लगभग १० मिनट।
उसी दिन।
- CT Neck
- CT Neck + contrast
जोड़ — थ्रीडी
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरहड्डी को तीन आयामों में दोबारा बनाया जाता है, ताकि सर्जन उसे स्क्रीन पर घुमाकर ऑपरेशन से पहले देख सके कि टूट कहाँ और कैसी है। हम यह डेटा थ्रीडी प्रिंट होने लायक फ़ाइल के रूप में भी दे सकते हैं।
कोई तैयारी नहीं। अंग पर प्लास्टर चढ़ा हो तो बताएँ — हम उसके आर-पार भी जाँच कर सकते हैं। पहले एक्स-रे हुआ हो तो साथ लाएँ।
जाँच में एक मिनट से कम; थ्रीडी बनाने में और १५ मिनट।
उसी दिन, आपके सर्जन के लिए फ़िल्म और सीडी सहित।
- 3D Shoulder joint
- 3D Elbow joint
- 3D Wrist joint
- 3D Hip joint
- 3D Knee joint
- 3D Ankle joint
- 3D Foot joint
- STL export for 3D printing and surgical planning
एंजियोग्राफी
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरजाँच चलते समय रंग का इंजेक्शन, जिससे हर धमनी भर जाती है और उसका नक़्शा बन जाता है। पैरों की बंद धमनियाँ, धमनी का गुब्बारा, फेफड़े में थक्के का संदेह, और पक्षाघात होने से पहले गर्दन की नस के सिकुड़ने के लिए।
४ घंटे खाली पेट आएँ और हाल की सीरम क्रिएटिनिन रिपोर्ट लाएँ। आयोडीन या कॉन्ट्रास्ट से एलर्जी, दमा, गुर्दे की बीमारी, या मेटफ़ॉर्मिन लेते हों तो बताएँ — उसे आमतौर पर बाद में दो दिन बंद करना पड़ता है, अपने डॉक्टर की सलाह से।
कमरे में लगभग १५ मिनट, और रक्तवाहिनियों की रचना के लिए बाद में २० मिनट।
उसी दिन। आपातकाल में एक घंटे के भीतर।
- Brain angiography
- Neck and carotid angiography
- Pulmonary angiography
- Renal angiography
- Abdominal angiography
- Upper limb angiography
- Lower limb angiography
- Whole body angiography
- CT Aortogram — dissection and aneurysm
- CT Venography — lower limb and pelvic
पेट
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरयकृत, अग्न्याशय, गुर्दे, आँतें और मूत्र मार्ग। सिटी केयूबी बिना किसी तैयारी के मिनटों में पथरी ढूँढ़ लेती है; ट्रिपल फ़ेज़ जाँच यकृत की गाँठ की पहचान के लिए होती है।
सिटी केयूबी के लिए कुछ नहीं चाहिए — सीधे आइए। हर कॉन्ट्रास्ट जाँच के लिए ४ घंटे खाली पेट आएँ और हाल की क्रिएटिनिन रिपोर्ट लाएँ, और तुलना के लिए पहले की सोनोग्राफी या सिटी फ़िल्में साथ लाएँ।
सिटी केयूबी एक मिनट से कम। ट्रिपल फ़ेज़ जाँच में लगभग २० मिनट, क्योंकि रंग के बहाव के साथ तीन बार जाँच होती है।
उसी दिन।
- CT Abdomen plain
- CT Abdomen contrast
- CT KUB
- CT IVP
- Triple phase CT
- CT Enterography
- CT Fistulogram
रीढ़
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीररीढ़ की हड्डी एक्स-रे से कहीं ज़्यादा विस्तार से दिखती है — टूट, खिसकी हुई कशेरुका, और रीढ़ के ऑपरेशन से पहले या गिरने के बाद हड्डी की ठीक-ठीक हालत।
कोई तैयारी नहीं। बेल्ट और जेब से धातु की चीज़ें निकाल दें। रीढ़ का ऑपरेशन हुआ हो तो ऑपरेशन के काग़ज़ और इम्प्लांट का विवरण लाएँ।
एक मिनट से भी कम।
उसी दिन।
- Cervical
- Dorsal
- Lumbar
- Whole spine
आपातकाल और चोट
इस समूह के बारे में▾
गंभीर दुर्घटना के बाद पूरे शरीर की एक ही बार में जाँच — सिर, गर्दन, छाती, पेट और ओटीपेट एक साथ — ताकि मरीज़ के टेबल पर रहते-रहते कुछ भी छूट न जाए।
कुछ नहीं। यह २४ घंटे चालू रहती है और बुकिंग की ज़रूरत नहीं। मरीज़ को सीधे ले आइए; काग़ज़ी काम हम बाद में करते हैं।
पहुँचने से आख़िरी तस्वीर तक कुछ ही मिनट।
रिपोर्ट तुरंत। डॉ. मते किसी भी समय डॉक्टर्स लाइन पर उपलब्ध रहते हैं।
- Polytrauma whole-body protocol — single pass
बच्चे
इस समूह के बारे में▾
बच्चे छोटे बड़े नहीं होते। हम ऐसे प्रोटोकॉल इस्तेमाल करते हैं जो विकिरण की मात्रा वयस्क सेटिंग के मुक़ाबले बहुत कम कर देते हैं, फिर भी बाल रोग विशेषज्ञ के सवाल का जवाब देते हैं।
बुकिंग के समय बच्चे का वज़न बताएँ — उसी से मात्रा तय होती है। माता या पिता लेड एप्रन पहनकर कमरे में रह सकते हैं। बच्चे को स्थिर रखने के लिए खिलौना या वीडियो वाला फ़ोन साथ लाएँ।
एक मिनट से भी कम।
उसी दिन।
- Paediatric low-dose protocols
हर जाँच डॉ. श्रीराम बी. मते स्वयं करते हैं
सोनोग्राफी
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरध्वनि तरंगें, विकिरण बिलकुल नहीं — जितनी बार चाहिए उतनी बार सुरक्षित रूप से दोहराई जा सकती है। पेट, गुर्दे, प्रोस्टेट, थायरॉइड, अंडकोष, नरम गाँठें और अपेंडिक्स — सब इसमें आते हैं। यहाँ हर जाँच डॉ. मते स्वयं करते हैं।
पेट की जाँच के लिए ६ घंटे खाली पेट आएँ। गुर्दे, मूत्राशय या प्रोस्टेट के लिए एक घंटा पहले ३ से ४ गिलास पानी पिएँ और पेशाब न करें। थायरॉइड, अंडकोष या गाँठ की जाँच के लिए कोई तैयारी नहीं चाहिए।
१० – २० मिनट।
जाँच के तुरंत बाद हाथ में, और डॉ. मते स्वयं समझाकर बताते हैं।
- Abdomen & pelvis
- Pelvis
- KUB / prostate
- Scrotum
- Chest
- Thyroid / neck
- Neuro-sonography (NSG)
- Musculoskeletal
- Orbit (B-scan)
- Fistulogram
- Appendix — graded compression
- Hernia — dynamic, with Valsalva
- Soft tissue lump and salivary gland
- Transrectal ultrasound (TRUS) prostate, with or without biopsy
- Lung ultrasound
फ़ीटल मेडिसिन और महिलाओं की जाँच
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरपहले डेटिंग स्कैन से लेकर १८–२२ सप्ताह की विस्तृत जाँच तक — बच्चे का मस्तिष्क, रीढ़, हृदय, गुर्दे, चेहरा और हाथ-पैर — साथ ही वृद्धि, पानी, वार और गर्भाशय-ग्रीवा की लंबाई। डॉ. मते फ़ीटल मेडिसिन फ़ाउंडेशन यूके प्रमाणित हैं।
खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं — सामान्य रूप से खाएँ। अपना एएनसी कार्ड, आख़िरी माहवारी की तारीख़ और पहले की हर जाँच रिपोर्ट लाएँ। समय थोड़ा ज़्यादा रखें: बच्चा ठीक स्थिति में न हो तो हम दस मिनट चलकर दोबारा आने को कह सकते हैं। एक रिश्तेदार साथ बैठ सकता है।
एनोमली स्कैन में ३० से ४५ मिनट। ग्रोथ या डॉप्लर स्कैन में लगभग २०।
जाँच के तुरंत बाद — डॉ. मते स्वयं सब समझाकर बताते हैं। कानून के अनुसार फ़ॉर्म एफ़ भरा जाता है। बच्चे का लिंग हम किसी भी परिस्थिति में नहीं बताते।
- Early obstetric scan
- NT / NB scan
- Level 1 anomaly scan
- Level 2 anomaly scan / TIFFA
- Fetal echocardiography
- Pre-eclampsia risk assessment
- Aneuploidy risk assessment
- 3D / 4D fetal scan
- Obstetric Doppler
- Follicular / ovulation study
- Transvaginal (TVS) / pelvic scan
- Breast / sono-mammography
- Fetal neurosonogram
- Cervical length — preterm birth screening
- Fetal growth and serial growth scan
- Biophysical profile (BPP)
- Twin protocol and TTTS surveillance
- Antral follicle count / ovarian reserve
कलर डॉप्लर
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरख़ून का बहाव दिखाती है और उसकी गति नापती है। पैर की सूजन और थक्के का संदेह, वैरिकोज़ नसें, गर्दन की सिकुड़ी धमनियाँ, गुर्दे और यकृत का रक्त प्रवाह, और डायलिसिस फ़िस्टुला की ऑपरेशन से पहले और बाद में जाँच के लिए।
पैर, बाँह या गर्दन की जाँच के लिए कुछ भी नहीं। गुर्दे या यकृत के डॉप्लर के लिए ६ घंटे खाली पेट आएँ। ऐसे ढीले कपड़े पहनें जो आसानी से ऊपर हो जाएँ।
२० – ३० मिनट। दोनों पैरों में एक से ज़्यादा समय लगता है।
जाँच के तुरंत बाद।
- Lower limb venous
- Lower limb arterial
- Upper limb venous / arterial
- Renal Doppler
- Carotid Doppler
- Portal Doppler
- Pre & post-operative AV fistula
- Obstetric Doppler
- Carotid intima-media thickness (CIMT)
- Transcranial Doppler
- Penile Doppler
- Varicose vein and pre-bypass vein mapping
- Ocular and orbital Doppler
इलास्टोग्राफी और कॉन्ट्रास्ट
इस समूह के बारे में▾
दो काम जो साधारण सोनोग्राफी नहीं कर सकती। इलास्टोग्राफी नापती है कि यकृत कितना कड़ा है — इसी से फ़ैटी लिवर और फ़ाइब्रोसिस की स्टेजिंग बिना बायोप्सी के होती है। कॉन्ट्रास्ट सोनोग्राफी बुलबुलों के इंजेक्शन से यकृत की गाँठ की पहचान करती है, बिना विकिरण और बिना सिटी वाले रंग के।
६ घंटे खाली पेट आएँ — खाना कड़ेपन की रीडिंग बदल देता है। अपने लिवर फ़ंक्शन टेस्ट और पहले की सोनोग्राफी या फ़ाइब्रोस्कैन रिपोर्ट लाएँ, ताकि समय के साथ संख्याओं की तुलना हो सके।
इलास्टोग्राफी में १५ मिनट, कॉन्ट्रास्ट सोनोग्राफी में २५।
जाँच के तुरंत बाद, कड़ेपन का मान और उसका फ़ाइब्रोसिस चरण सहित।
- Liver elastography — fibrosis and fatty liver staging
- Contrast-enhanced ultrasound (CEUS)
- Shear-wave elastography — thyroid and breast
बच्चे
इस समूह के बारे में▾
बच्चे में सोनोग्राफी ही पहली सही जाँच है, क्योंकि इसमें विकिरण नहीं होता। नवजात में कूल्हे की स्क्रीनिंग, उल्टी करते शिशु में पाइलोरिक स्टेनोसिस, और इंटससेप्शन — जिसे हम अक्सर ऑपरेशन के बजाय सोनोग्राफी की निगरानी में ठीक कर देते हैं।
कूल्हे की स्क्रीनिंग के लिए बच्चे को दूध पिलाकर और शांत अवस्था में लाएँ — रोता हुआ बच्चा कूल्हा कस लेता है और माप बिगड़ जाता है। पाइलोरिक स्टेनोसिस के संदेह में दो घंटे पहले से दूध न पिलाएँ। बाल रोग विशेषज्ञ की चिट्ठी लाएँ।
१० – १५ मिनट।
जाँच के तुरंत बाद।
- Paediatric hip (Graf) — DDH screening
- Infantile hypertrophic pyloric stenosis
- Intussusception — diagnosis and guided reduction
ऐलेंजर्स डिजिटल, स्टीरियोटैक्टिक बायोप्सी सहित — २४ घंटे
मैमोग्राफी
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरस्तन का कम मात्रा वाला एक्स-रे, और एकमात्र जाँच जो कैंसर को हाथ में महसूस होने से पहले पकड़ लेती है। बिना लक्षण वाली महिलाओं की स्क्रीनिंग, गाँठ या स्राव के लिए डायग्नोस्टिक व्यू, और नमूना लेने की ज़रूरत पड़े तो उसी मशीन पर स्टीरियोटैक्टिक बायोप्सी।
यदि माहवारी अब भी होती है तो माहवारी ख़त्म होने के बाद वाले सप्ताह में बुक कराएँ — तब स्तनों में सबसे कम दर्द रहता है। उस दिन छाती या बग़ल पर पाउडर, डियोडरेंट, इत्र या क्रीम न लगाएँ। पुराने सभी मैमोग्राम और फ़िल्में लाएँ: तुलना से ही छोटा बदलाव पकड़ में आता है। ऊपर-नीचे अलग कपड़े पहनें। पूरे समय महिला सहायिका मौजूद रहती है।
१० – १५ मिनट। स्तन को कुछ सेकंड के लिए कसकर दबाया जाता है — दर्द नहीं, थोड़ी असहजता, और जल्दी ख़त्म।
उसी दिन, BI-RADS श्रेणी और आगे क्या करना है, साफ़ लिखकर। २४ घंटे उपलब्ध।
- Cranio-caudal (CC) views
- Medio-lateral oblique (MLO) views
- Screening mammography
- Diagnostic mammography
- Stereotactic biopsy
- Sono-mammography
- Spot compression and magnification views
- Male mammography / gynaecomastia
ऐलेंजर्स ३०० एमए हाई-फ़्रीक्वेंसी सच्ची डिजिटल रेडियोग्राफी
छाती
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरसबसे ज़्यादा कराया जाने वाला एक्स-रे। फेफड़े, हृदय का आकार और पसलियाँ दिखती हैं — खाँसी, बुख़ार, दम फूलना, सीने में दर्द, और ऑपरेशन या नौकरी की मेडिकल से पहले।
कुछ नहीं। चेन, लॉकेट और शर्ट की जेब की चीज़ें निकाल दें। आप प्लेट से सटकर खड़े होते हैं, गहरी साँस लेकर रोकते हैं। गर्भवती होने की संभावना हो तो एक्स-रे लेने से पहले तकनीशियन को बताएँ।
दो मिनट।
ज़्यादातर मामलों में उसी भेंट में। डिजिटल है, इसलिए आपके कमरे से निकलने से पहले ही तस्वीर स्क्रीन पर होती है।
- Chest
- Sternum
- S.C. joints
- Lateral, apical lordotic and decubitus views
पेट
इस समूह के बारे में▾
अचानक तेज़ पेट दर्द, उल्टी और क़ब्ज़ एक साथ, या कुछ निगल लेने पर। खड़े और लेटे — दोनों तस्वीरें मिलकर रुकावट और डायफ़्राम के नीचे की हवा दिखाती हैं।
आपातकाल में कुछ नहीं — सीधे चले आइए, यह २४ घंटे चालू रहता है। हो सके तो पहले पेशाब कर लें। बेल्ट और पैंट के बटन निकाल दें।
दोनों तस्वीरों के लिए तीन से पाँच मिनट।
उसी भेंट में। आपातकाल की रिपोर्ट तुरंत।
- Single view (KUB)
- Acute abdomen (includes chest PA)
- Erect and supine abdomen series
सिर और गर्दन
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरखोपड़ी, सायनस, नाक की हड्डियाँ, जबड़ा और गर्दन के नरम ऊतक। चेहरे की चोट के बाद, बंद नाक के लिए, और आवाज़ के साथ साँस लेते या कुछ निगल चुके बच्चे में।
कुछ नहीं। कान के बुंदे, नथ, चश्मा, हेयरपिन और निकालने वाली बत्तीसी उतार दें। सायनस के व्यू के लिए ठुड्डी ऊपर उठाकर सीधा बैठने को कहा जाएगा।
तीन से पाँच मिनट।
उसी भेंट में।
- Skull
- PNS
- Nasal bones
- Mandible
- T.M. joints
- Orbits
- Neck
- Soft tissue neck — adenoids and foreign body
हाथ
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरकंधा, हँसली, बाँह, कोहनी, अग्रबाहु, कलाई और हाथ। ज़्यादातर गिरने या चोट के बाद, और गठिया के लिए। स्कैफ़ॉइड व्यू अलग से लिया जाता है, क्योंकि कलाई की वह छोटी हड्डी साधारण फ़िल्म पर छिप जाती है।
कुछ नहीं। अँगूठी, चूड़ियाँ, घड़ी उतार दें, और डॉक्टर ने कहा हो तो प्लास्टर भी — वरना हम उसके आर-पार जाँच करते हैं। बताएँ किस तरफ़ दर्द है; तुलना से मदद मिलती हो तो हम दूसरी तरफ़ की तस्वीर भी लेते हैं।
दो से पाँच मिनट।
उसी भेंट में।
- Shoulder
- Clavicle
- A.C. joints
- Scapula
- Humerus
- Elbow
- Forearm
- Wrist
- Scaphoid
- Hand
पैर
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरजाँघ, घुटना, पिंडली, टख़ना, पैर और एड़ी। वज़न डालकर लिया जाने वाला घुटने का एक्स-रे खड़े होकर लिया जाता है, लेटकर नहीं — हड्डी रोग सर्जन इसी से गठिया की श्रेणी तय करते हैं, और लेटी हुई फ़िल्म आमतौर पर वापस भेज दी जाती है।
कुछ नहीं। ऐसा कुछ पहनें जो घुटने के ऊपर तक चढ़ जाए, या ढीला घाघरा। खड़े होकर लिए जाने वाले घुटने के एक्स-रे में दोनों पैरों पर बराबर वज़न डालने को कहा जाएगा — दर्द हो तो बताएँ, हम सहारा देंगे।
तीन से पाँच मिनट। पूरे पैर की खड़ी फ़िल्म में लगभग दस।
उसी भेंट में।
- Femur
- Knee
- Tib & fib
- Ankle
- Foot
- Calcaneus
- Weight-bearing knee
- Full-length standing lower limb — hip-knee-ankle alignment
रीढ़ और कमर
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरगर्दन, बीच की पीठ, कमर, त्रिकास्थि, एसआई जोड़ और कूल्हे। फ़्लेक्शन-एक्सटेंशन व्यू आगे और पीछे झुककर लिए जाते हैं, ताकि पता चले कि हिलने पर कोई कशेरुका खिसकती है या नहीं।
कमर की जाँच के लिए आँत ख़ाली हो तो बेहतर — डॉक्टर एक रात पहले दस्तावर दवा लिख सकते हैं। बेल्ट, पैंट के बटन और जेब की चीज़ें निकाल दें। गर्भवती होने की संभावना हो तो फ़िल्म से पहले बताएँ।
पाँच मिनट। फ़्लेक्शन-एक्सटेंशन व्यू में लगभग दस।
उसी भेंट में।
- Cervical spine
- Thoracic spine
- LS spine
- Sacrum & coccyx
- S.I. joints
- Pelvis & hip (PBH)
- Scoliosis series
- Cervical flexion and extension
- Lumbar flexion and extension
पूरे कंकाल की जाँच
इस समूह के बारे में▾
पूरे कंकाल को ढकने वाली तय फ़िल्मों का सेट, एक ही प्रोटोकॉल से ली जाती हैं ताकि कुछ छूटे नहीं। हड्डी में कैंसर के फैलाव की खोज, मायलोमा, चयापचय की हड्डी की बीमारी, और बच्चे की हड्डी की उम्र आँकने के लिए।
समय ज़्यादा रखें — यह कई फ़िल्में हैं, एक नहीं। पहले की हर फ़िल्म और रिपोर्ट लाएँ, और ख़ून की रिपोर्ट हो तो वह भी। ऐसे सादे कपड़े पहनें जो आसानी से बदले जा सकें।
३० – ४५ मिनट।
उसी दिन।
- Metastatic series
- Arthritic series
- Metabolic series
- Bone age
- Skeletal survey for suspected non-accidental injury
अन्य
इस समूह के बारे में▾
वे जाँचें जो किसी एक अंग में नहीं आतीं — निगली हुई या धँसी हुई बाहरी चीज़ का पता लगाना, ऑपरेशन के बाद प्लेट या स्क्रू की जाँच, जोड़ पर दबाव डालकर लिए जाने वाले स्ट्रेस व्यू, और अंग की लंबाई के लिए स्कैनोग्राम।
ठीक-ठीक बताएँ कि क्या ढूँढ़ना है — बाहरी चीज़ की फ़िल्म इस बात पर निर्भर करती है कि वह धातु की है, काँच की या हड्डी की। ऑपरेशन के बाद की फ़िल्म के लिए ऑपरेशन के काग़ज़ और इम्प्लांट का विवरण लाएँ।
पाँच मिनट।
उसी भेंट में।
- Scannogram
- Foreign body localisation
- Post-operative implant and fracture follow-up
- Stress views — ankle and AC joint
फ़िटनेस और प्रमाणपत्र
इस समूह के बारे में▾
नौकरी, वीज़ा या मेडिकल फ़िटनेस प्रमाणपत्र के लिए छाती का एक्स-रे, रेडियोलॉजिस्ट की हस्ताक्षरित रिपोर्ट सहित। रिपोर्ट पर हमारा पंजीकरण विवरण और डॉ. मते के हस्ताक्षर होते हैं — यही सामने वाला दफ़्तर माँगता है।
फ़ोटो पहचान पत्र और नियोक्ता या दूतावास का दिया फ़ॉर्म, यदि कोई हो, साथ लाएँ — कुछ जगहें रिपोर्ट को एक ख़ास तरह से लिखवाना चाहती हैं, और वह उसी समय करना बाद की तुलना में कहीं आसान होता है।
काग़ज़ी काम सहित दस मिनट।
उसी भेंट में, हस्ताक्षर और मुहर सहित।
- Pre-employment and visa chest X-Ray
बिलकुल नया व्हाटेक डिजिटल ओपीजी
ओपीजी
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरएक चौड़ी तस्वीर जिसमें ऊपर-नीचे का हर दाँत, दोनों जबड़े और दोनों जबड़े के जोड़ एक साथ दिखते हैं। दाँत निकालने, तार लगाने और इम्प्लांट से पहले यह सामान्य जाँच है। पेरिएपिकल और ऑक्लूज़ल व्यू एक ही दाँत को क़रीब से दिखाते हैं।
कान के बुंदे, नथ, चेन, चश्मा, हेयरपिन और निकालने वाली बत्तीसी उतार दें। और कुछ नहीं — खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं। अपने दंत चिकित्सक की पर्ची साथ लाएँ।
एक मिनट से भी कम। आप स्थिर खड़े रहते हैं और मशीन आपके सिर के चारों ओर घूमती है।
फ़िल्म और रिपोर्ट १५ मिनट के भीतर।
- Orthopantomogram (OPG)
- Full pano examination
- Bitewing
- TMJ open / close
- Sinus PA
- Lateral cephalogram
- Periapical and occlusal views
सीबीसीटी
इस समूह के बारे में▾
जबड़े की सच्ची त्रि-आयामी जाँच। इसमें हड्डी की ऊँचाई, चौड़ाई और नस ठीक कहाँ से गुज़रती है — सब दिखता है, और इसके बिना इम्प्लांट की योजना बन ही नहीं सकती। फँसे दाँत, रूट कैनाल की जाँच, जबड़े का जोड़, सायनस और चेहरे की चोट के लिए भी।
खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं। सिर और गर्दन से सारी धातु हटा दें। अपने दंत चिकित्सक की पर्ची लाएँ — उससे पता चलता है कौन सा हिस्सा और कितना बड़ा क्षेत्र लेना है, और ग़लत लेने पर जाँच दोबारा करनी पड़ती है।
दो से तीन मिनट। मात्रा सिर की मेडिकल सिटी से कहीं कम होती है।
फ़िल्में उसी भेंट में, साथ में डीआईसीओएम डेटा की सीडी जो आम इम्प्लांट प्लानिंग सॉफ़्टवेयर में खुल जाती है। सर्जिकल गाइड के लिए एसटीएल फ़ाइल भी दे सकते हैं।
- CBCT single tooth or region
- CBCT for implant planning
- CBCT for impacted teeth
- CBCT before and after root canal
- TMJ imaging
- Maxillary sinus and airway assessment
- CBCT airway analysis for sleep apnoea
- Canine and supernumerary tooth localisation
- CBCT for maxillofacial trauma
- Paranasal sinus CBCT — low dose
- STL / DICOM export for surgical guides and 3D printing
ऑर्थोडोंटिक
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरतार लगाने से पहले ऑर्थोडोंटिस्ट को जो फ़िल्में चाहिए — जबड़ों का आपसी नाप लेने के लिए सेफ़ेलोग्राम, सीबीसीटी से थ्रीडी सेफ़ेलोमेट्रिक विश्लेषण, और हाथ-कलाई की फ़िल्म जो बताती है कि अभी कितनी बढ़त बाक़ी है।
कोई तैयारी नहीं। सिर से सारी धातु हटा दें। हाथ-कलाई की फ़िल्म के लिए बच्चे की जन्म तारीख़ लाएँ — रीडिंग उसी से मिलाई जाती है। ऑर्थोडोंटिस्ट ने ट्रेसिंग शीट दी हो तो साथ लाएँ।
हर एक में एक मिनट से भी कम।
उसी भेंट में, माँगे जाने पर ट्रेसिंग के माप सहित।
- Hand-wrist film for skeletal maturity
- 3D cephalometric analysis from CBCT
डॉ. श्रीराम बी. मते स्वयं करते हैं
सोनोग्राफी-गाइडेड
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरसोनोग्राफी चलते समय डाली गई सुई, जो बिना ऑपरेशन के ठीक जगह पहुँच जाती है। यकृत, गुर्दे, स्तन, थायरॉइड और गाँठ की बायोप्सी और एफ़एनएसी; छाती या पेट से पानी निकालना; फोड़े की नाली; नेफ़्रोस्टॉमी; और सिस्ट से पानी निकालना।
६ घंटे खाली पेट आएँ। किसी भी बायोप्सी या नाली से पहले हाल की पीटी/आईएनआर और प्लेटलेट काउंट ज़रूरी है। एस्पिरिन, क्लोपिडोग्रेल, वारफ़ेरिन या ख़ून पतला करने की कोई दवा लेते हों तो बताएँ — इन्हें आमतौर पर पहले बंद करना पड़ता है, पर सिर्फ़ अपने इलाज करने वाले डॉक्टर की सलाह से, अपने आप कभी नहीं। किसी रिश्तेदार को साथ लाएँ; ख़ुद गाड़ी चलाकर घर न जाएँ।
२० – ४५ मिनट, फिर घर जाने से पहले यहीं थोड़ी देर निगरानी। पहले सुन्न करने का इंजेक्शन दिया जाता है, इसलिए दर्द की जगह दबाव महसूस होता है।
जाँच की रिपोर्ट उसी दिन। बायोप्सी और एफ़एनएसी के नमूने आपकी पसंद की पैथोलॉजी लैब जाते हैं, और वह रिपोर्ट उसी लैब के समय पर आती है — आमतौर पर दो से चार दिन।
- Pleural aspiration / tapping
- Ascitic aspiration / tapping
- Liver abscess drainage
- Any other drainage
- Liver / renal / breast biopsy
- FNAC
- Percutaneous nephrostomy (PCN)
- Pigtail catheter and intercostal drain
- Thyroid and lymph node FNAC
- Cyst aspiration and sclerotherapy
सिटी-गाइडेड
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरजब निशाना गहरा हो, हड्डी के पीछे हो या फेफड़े के भीतर, तब सिटी की निगरानी सुई वहाँ पहुँचाती है जहाँ सोनोग्राफी नहीं देख पाती। फेफड़े और हड्डी की बायोप्सी, सिस्टर्नोग्राफी, डेक्रियोसिस्टोग्राफी, और कोलोनोस्कोपी व ब्रोंकोस्कोपी के सिटी रूप।
सोनोग्राफी-गाइडेड प्रक्रिया जैसे ही खाली पेट और ख़ून पतला करने की दवा के नियम, और फेफड़े की बायोप्सी के लिए हाल की छाती की फ़िल्म और फेफड़े की कार्यक्षमता की रिपोर्ट। कुछ भी शुरू करने से पहले लिखित सहमति ली जाती है और पूरी प्रक्रिया समझाई जाती है।
३० – ४५ मिनट, और फेफड़े की बायोप्सी के बाद कुछ ज़्यादा देर निगरानी।
जाँच की रिपोर्ट उसी दिन; पैथोलॉजी रिपोर्ट लैब के समय पर।
- CT-guided lung biopsy
- CT bone biopsy
- CT distal loop cologram
- CT colonoscopy
- CT bronchoscopy
- Dynamic contrast esophagogram
- CT cisternography
- CT dacryocystography (DCG)
एक्स-रे प्रक्रियाएँ
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरचलते एक्स-रे के नीचे की जाने वाली कॉन्ट्रास्ट जाँचें — नलियों के लिए एचएसजी, मूत्राशय और मूत्रमार्ग के लिए एमसीयू और यूरेथ्रोग्राफ़ी, गुर्दों के लिए आईवीपी, भोजन नली-पेट-आँत के लिए बेरियम जाँचें, और फ़िस्टुलोग्राफ़ी।
बेरियम जाँचों के लिए रात भर खाली पेट रहना पड़ता है, इसलिए एक दिन पहले बुक कराएँ। एचएसजी चक्र के ७वें से ११वें दिन के बीच होती है — रक्तस्राव रुकने के बाद और अंडोत्सर्ग से पहले — और आप गर्भवती नहीं होनी चाहिए। पूरे समय महिला सहायिका मौजूद रहती है। रेफ़र करने वाले डॉक्टर की चिट्ठी लाएँ।
जाँच के अनुसार २० – ४० मिनट। बेरियम फ़ॉलो-थ्रू में ज़्यादा समय लगता है, क्योंकि बेरियम के बढ़ने के साथ फ़िल्में ली जाती हैं।
उसी दिन।
- HSG
- IVP
- ASU / RGU
- MCU
- DCG
- Barium swallow, meal, follow-through and enema
- Scannogram
- Fistulogram — sinogram
हड्डी और माँसपेशी की प्रक्रियाएँ
इस समूह के बारे में▾
वेदा की अपनी तस्वीरचलती सोनोग्राफी के नीचे लगाए जाने वाले इंजेक्शन, ताकि दवा ठीक वहीं जाए जहाँ चाहिए, आसपास नहीं। जोड़ में इंजेक्शन और पानी निकालना, जमे कंधे के लिए हाइड्रोडाइलेटेशन, कैल्शियम जमने पर बार्बोटेज, पीआरपी, तलवे और कंडरा के इंजेक्शन, और नस की जड़, फ़ेसेट जोड़ व एपिड्यूरल ब्लॉक।
ज़्यादातर इंजेक्शनों के लिए खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं। अपनी एमआरआई या एक्स-रे फ़िल्में लाएँ — इंजेक्शन की योजना उन्हीं से बनती है। ख़ून पतला करने की दवा और मधुमेह के बारे में बताएँ, क्योंकि स्टेरॉयड इंजेक्शन एक-दो दिन शुगर बढ़ा सकता है। रीढ़ के इंजेक्शन के बाद घर छोड़ने वाले का इंतज़ाम रखें।
१५ – ३० मिनट। ज़्यादातर लोग चलकर बाहर आते हैं और उसी घंटे घर चले जाते हैं।
क्या और कहाँ इंजेक्ट किया गया, इसकी लिखित जानकारी उसी दिन, आपके हड्डी रोग सर्जन या दर्द विशेषज्ञ के लिए।
- Joint injection and aspiration
- Hydrodilatation for frozen shoulder
- Barbotage for calcific tendinitis
- PRP and regenerative injection
- Plantar fascia and tendon sheath injection
- Nerve root, facet joint and epidural injection
आपकी आवश्यकता के अनुसार कोई भी अन्य जाँच।
यह सूची छापकर अपनी मेज़ पर रखें या मरीज़ को लिंक भेजें। किसी भी जाँच से पहले या बाद में केस चर्चा के लिए डॉ. मते डॉक्टर्स लाइन पर उपलब्ध हैं।